लावारिश महिला के मदद में आई आज़ाद समाज सेवा समिति,दरोगा प्रवीण मिश्रा के फोन द्वारा सूचना दिए जाने पर सक्रिय हुए समाज सेवी
दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर 20अप्रैल 2020।आज़ाद समाज सेवा समिति के साथियों को के०एन०आई०कस्बा चौकी इंचार्ज प्रवीण मिश्रा द्वारा बताया गया कि आस्था हॉस्पिटल के बगल पेट्रोल पम्प के पास एक अधेड़ लावारिश महिला पड़ी हुई है।जो अत्यंत गंभीर बीमारी से ग्रसित है और उठ बैठ नही पा रही है।सूचना मिलते ही आज़ाद समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह,महामंत्री सराफत खान व संस्था पदाधिकारी आर पी सिंह,मक़सूद अंसारी,शैलेश वर्मा,तथा ग्राम कबरी निवासी रिक्शा चालक सीताराम यादव ने वृद्ध लावारिस महिला के पास पहुँचे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सकीना निवासी गोसाईगंज फैजाबाद बताया।उसने बताया की मेरे घर में कोई नही है मेरे घर पर जो थोड़ी बहुत सम्पत्ति थी पटीदारों द्वारा कब्जा कर लिया गया है उसका देखरेख करने वाला भी कोई नही है।संस्था पदाधिकारीयो द्वारा उक्त महिला को रिक्शे पर लादकर गोलाघाट स्थित सुमन हॉस्पिटल ले गये जहाँ उपस्थिति चिकित्सक डॉ डी के गुप्ता द्वारा महिला का इलाज किया गया।उन्होंने संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह से बताया महिला मुहँ के कैंसर से ग्रसित है और लास्ट स्टेज पर चल रही है।जिसका उपचार कर स्वस्थ होना अब सम्भव नही प्रतीत हो रहा है। इन्हें घर ले जाकर इनकी दवा की जाय पदाधिकारियो द्वारा 15 दिन की दवा लेकर महिला को दिया गया। संस्था के सामने पीड़ित महिला की रहने खाने व देखरेख की परेशानी को देखते हुए संस्था पदाधिकारी आर पी सिंह द्वारा कस्बा स्थित अपने आवास पर एक कमरा दिया गया।जिसमें महिला को रखकर उसकी देख रेख की जा रही है।उक्त जानकारी संस्था प्रवक्ता निजाम खान द्वारा दी गयी।
0 टिप्पणियाँ