दैनिकअक्षय मेल समाचार
हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश महामंत्री और पूर्व में 247 विधानसभा विश्वनाथगंज प्रतापगढ़ के विधायक प्रत्याशी रहे सुशील कुमार सिंह सोमवंशी ने महाराष्ट्र सरकार से मांग किया है की पालघर की घटना में जो भी अपराधी गिरफ्तार हुए हैं उनका नाम सार्वजनिक करना चाहिए सरकार को। जिससे लोगों को यह पता चल सके यह घटना एक विशेष समुदाय के लोगों ने किया है या अन्य। क्योंकि ऐसी घटनाएं होती हैं लोग गिरफ्तार होते हैं फिर कार्रवाई क्या होती है कभी कोई कार्यवाही सार्वजनिक नहीं होती । जिससे बाद में पता नहीं चल पाता है लोगों को कि उनको कौन सी सजा मिली वह जेल में या बाहर।सुशील कुमार सिंह का कहना है कि दो साधुओं और ड्राइवर पर हमला किया गया यह बहुत ही निंदनीय और घृणित कार्य हुआ है। ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं होगी। हत्यारों के ऊपर सख्त कार्रवाई ना हुई तो हिंदू समाज पार्टी लॉक डाउन खत्म होने के बाद पूरे भारतवर्ष में जहां भी हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ता हैं जनाक्रोश आंदोलन करेंगे। हिंदू समाज पार्टी इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करती है ।

0 टिप्पणियाँ