दैनिक अक्षय मेल समाचार
बाराबंकी से पंकज शुक्ला की रिपोर्ट
बाराबंकी ।। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय के मार्ग निर्देशन में हैदरगढ़ तथा बंकी में डोर टू डोर पोषाहार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनपद बाराबंकी के विकासखंड बंकी के ग्राम दतौली में माननीय सांसद श्री उपेंद्र सिंह रावत एवं आदरणीय मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्रीमती मेघा रूपम आईएएस द्वारा लाभार्थियों के घर-घर जाकर पोषाहार का वितरण का शुभारंभ किया गया। वहीं दूसरी ओर विकासखंड हैदरगढ़ में माननीय विधायक श्री बैजनाथ रावत जी द्वारा हैदरगढ़ नगर के लाभार्थियों को घर-घर जाकर पोषाहार वितरण कर शुभारंभ किया गया। इस संबंध में उल्लिखित है कि भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा गर्भवती धात्री माताओं तथा कुपोषित अतिकुपोषित बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता, इम्यूनिटी बढ़ाने के उद्देश्य पोषाहार का वितरण डोर टू डोर किए जाने के निर्देश दिए गए। पूरे जनपद में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार लाभार्थियों यथा गर्भवती माताओं धात्री माताओं तथा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को पूरे माह का पोषाहार एक साथ उपलब्ध कराएंगे कोरोना वायरस महामारी के दौरान लॉक डाउन होने के कारण आंगनवाड़ी केंद्र बंद है जिसके कारण गर्भवती धात्री माताओं तथा बच्चों को दिए जाने वाला अनुपूरक पोषाहार की उपलब्धता डोर टू डोर सुनिश्चित कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में जनपद में विकासखंड हैदरगढ़, बंकी, सूरतगंज, सिरौलीगौसपुर, निंदूरा व देवा में पोषाहार प्राप्त हुआ है जिसे युद्ध स्तर पर आंगनवाड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है जिसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा डोर टू डोर बांटा जाएगा पोषाहार वितरण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के संबंध में भी प्रेरित किया जाएगा यदि कोई घर में कोई बीमार है तो उसकी जानकारी भी चिकित्सा विभाग को देखकर उनकी चिकित्सा जांच सुनिश्चित कराई जाएगी पूरी लाख डाउन अवधि में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग की आशा बहू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में साथ दिया गया है अब पूरक पोषाहार प्रदान कर माताओं और बच्चों की इम्युनिटी मजबूत करने का कार्य आंगनवाडी कार्यकर्ती द्वारा किया जा रहा है।
इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी बन की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बन की ग्राम प्रधान ढकोली व जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ