कुलदीप यादव बने यादव सेना के जिलाध्यक्ष व वीरेंद्र यादव प्रदेश सचिव

मुसाफिरखाना से शत्रुध्न यादव की रिपोर्ट
 


अमेठी यादव सेना के प्रति निष्ठा एवंम विश्वास को दृष्टि गत रखते हुए यादव सेना उत्तर प्रदेश प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ यादव ने पूरे पतऊ का पुरवा संग्रामपुर कुलदीप यादव को उत्तर प्रदेश के अमेठी प्रान्त का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कुलदीप के जिलाध्यक्ष बनने से क्षेत्र वासियो में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है लोग कुलदीप को शुभकामना संदेश के साथ बधाईयां दे रहे है।नव नियुक्त यादव सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है उसे बड़ी ही तन्यम्यता के साथ लोगो को जागरूक करने में अपना पूरा योगदान करेंगे। वही बान थान दुलापुर कलां अमेठी निवासी वीरेंद्र यादव को प्रदेश सचिव भी नियुक्त किया गया है।वीरेंद्र यादव का कहना है कि हम अपने संगठन को सुदृढ़ किये जाने तथा यादव सेना के उद्दोश्यो को जन जन तक पहुचा कर लोगो को जागरूक करने में अपना अहम योगदान देंगे। इस अवसर पर रास्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार यादव, रास्ट्रीय उपाध्यक्ष, रणधीर यादव,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ यादव,प्रदेश सचिव मनोज यादव मोहित यादव शत्रुध्न यादव,हर्ष यादव ने खुशी व्यक्ति की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ