मात्र एक रूपये में घर बैठे मरीजों को मिल रही देश के नामी डॉक्टरों की सलाह- चन्दन तुलस्यान।

मात्र एक रूपये में घर बैठे मरीजों को मिल रही देश के नामी डॉक्टरों की सलाह- चन्दन तुलस्यान।


गौरीगंज (अमेठी) जिले के सुदूर गांवों में बैठे मरीजों को अब अपोलो,बीएचयू, पीजीआई व् देश के बड़े-बड़े डॉक्टरों का परामर्श मिलने लगा है, वह भी मात्र एक रुपये में । जिनकी फीस लगभग एक हजार रुपये है, वे सरकार की पहल पर अब गरीबों का इलाज मात्र एक रुपये में कर रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में गरीबों को राहत मिली है। सीएससी (कामन सर्विस सेन्टर) के जरिये यह सुविधा शुरू की गई है | आइटी मंत्रालय द्वारा अधिकृत जिले के 40 कामन सर्विस सेंटर सुबह आठ से रात आठ बजे तक टेली मेडिसन के जरिये मरीजों की सेवा कर रहे हैं। हर सेंटर पर लैपटॉप उपलब्ध है। अपोलो, वेलकम क्योर, ऑप्टिमस व डॉकओपीडी के लगभग 800 डॉक्टर गरीबों की सेवा के लिए उपलब्ध हैं।वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चिकित्सक मरीजों से मुखातिब होते है,वहीँ उनका रोग जानकर उचित परामर्श दे रहें हैं इसके लिए लोगों को मात्र एक रूपये शुल्क का भुगतान करना पड़ रहा है |
*कैसे चिकित्सक से होता है संपर्क-*
मरीज कामन सर्विस सेंटर पर पहुँचता है,और अपनी बीमारी के बारे में सीएससी संचालक को बताता है और अपना एक रूपये का भगतान करता है,संचालक बीमारी के अनुसार सम्बंधित चिकित्सक से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात करायेगा | बात होने के  दो मिनट बाद सीएससी संचालक के ई-मेल आईडी पर दवा की पर्ची आ जायगी पर्ची का प्रिंटआउट निकालकर संचालक मरीज को दे देता है,मेडिकल स्टोर पर दवा मिल जाती है श्री तुलस्यान ने बताया की सभी सक्रिय  चिकित्सकों से मरीजों की बात कराई जाती है | सीएससी संचालको द्वारा लाकडाउन के चलते सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करते हुए एक साथ केवल दो मरीजो का ही चिकत्सको से समपर्क कराया जा रहा है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ