प्रभारी डॉ बृजेश कुमार के दिशा निर्देशन पर स्वास्थ्य टीम ने 10 लोगों को किया थर्मल स्कैनिंग

प्रभारी डॉ बृजेश कुमार के दिशा निर्देशन पर स्वास्थ्य टीम ने 10 लोगों को किया थर्मल स्कैनिंग 


नीलम ब्यूरो रायबरेली  हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र

सतांव / रायबरेली ।। 27 अप्रैल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा के  प्रभारी डॉ बृजेश कुमार के दिशा निर्देश में सर्विलांस टीम के नोडल अधिकारी सुखराम के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर बाहर से आए हुए परदेसियों का स्वास्थ्य परीक्षण करके होम क्वॉरेंटाइन किया जा रहा । इसी परिपेक्ष में आज रौला उपकेंद्र पर तैनात ए एन एम सावित्री देवी ने अपने क्षेत्र ग्राम सभा लोहड़ा जाकर ग्राम प्रधान -  शिव बहादुर लोधी, आशा बहू - रीता सिंह, अफरोज जहां,  को साथ लेकर बाहर से आए हुए परदेसियों के यहां पहुंचे । मौके पर पहुंचकर देखा कि सभी परदेसियों ने अपने आप को पहले से ही होम क्वॉरेंटाइन कर रखा है । एएनएम ने सभी परदेसियों की विस्तृत जानकारी ली, जानकारी लेने के बाद अपने नोडल अधिकारी सुखराम को बाहर से आए हुए परदेसियों की सूचना दी, सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर 8 परदेसियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया,  सभी परदेशी स्वस्थ पाये गये।  नोडल अधिकारी सुखराम ने ने कहा कि आप सभी को 14 दिन तक होम क्वॉरेंटाइन में रहना है इस दरमियानी यदि कोई भी समस्या आती है तो तुरंत आप आशा बहू या एएनएम को सूचित करें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ