दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली नीलम ब्यूरो
डीह / रायबरेली ।। वैश्विक महामारी कोविड-19 चलते लाॅक डाउन दूसरे चरण में 3 मार्च के के मद्दे नजर आगामी त्यौहार को लेकर थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के मस्जिदों के पेश इमाम,ग्राम प्रधान व क्षेत्र के सम्मानित लोग शामिल हुए मुख्य रूप से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने कहा कि मुस्लिम धर्म के लोग मस्जिदों में किसी प्रकार की नमाज न पढ़ें वो चाहे जुमे की नमाज हो या रोज 5 वक्त की नमाज हो या फिर रमजान त्योहार आ रहा है रमजान के मौके पर मस्जिदों में न तो नमाज अदा की जाय और न ही तरावी की नमाज अदा की जाय । आप लोग अपने घरों में ही नमाज अदा करें, परंतु घर पर नमाज अदा करें नमाज अदा करते समय भीड़ न लगाएं घर पर भी सोशल डिस्टेंशन का पालन करें । प्रधानों को भी हिदायत दी कि अपने ग्राम पंचायत में भी लोगों को समझाएं अति आवस्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले अन्यथा घर से बाहर न निकले । किसी भी दैनिक प्रयोग की आवस्यकता होती है तो दुकानदारों के नंबर भी दिए गए हैं उन नम्बरों पर फोन करके वस्तुएं मंगा सकते हैं ।इस मौके पर एस आई - संतोष कुमार यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह, पूर्व प्रधान सुनील कुमार जायसवाल, प्रधान हंशु चौरसिया, शान मोहम्मद, प्रधान बबलू, प्रधान,ज्ञान प्रकाश, रामू मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, प्रधान अशोक यादव, सालिकराम आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ