ए एन एम सावित्री देवी ने अपने क्षेत्र में जाकर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को किया प्रेरित






सताओं / रायबरेली ।। जानलेवा कोरोना वायरस  पूरी दुनिया मे अपना कहर बरपा रहा है. विश्‍व के कई देशों में लॉकडाउन है और लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं. भारत में भी पहले 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 3 मई कर दिया है. कोविड-19  के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को घरों पर रहने और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई है. इसके साथ ही बार-बार साबुन-पानी से हाथों को धोने या सैनिटाइजर का इस्‍तेमाल करने की सलाह भी दी जा रही है. रायबरेली जिले में अभी तक 43 पजटिव मरीज पाये गये, जिससे जिला प्रशासन और  स्वास्थ्य  विभाग में हड़कंप मचा है इसी परिपेक्ष में 22 अप्रैल  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुआ टप्पा सताओं ब्लॉक के ग्राम सभा रौला उपकेंद्र पर तैनात ए एन एम -सावित्री देवी ने अपने  क्षेत्र में जाकर प्राथमिक विद्यालय रौला में लुधियाना से आए हुए 6 परदेसी को  होम क्वॉरेंटाइन रखे गये परदेशियो की जानकरी ली। सावित्री देवी ने कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि चेहरे पर मास्क जरुर लगाएं और हर घंटे में अपने हाथ को पानी साबुन से अच्छी तरह साफ रखें, सोशल डिस्टेंस का स्वयं सख्ती से पालन करें, सभी ग्रामीणों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूकता ही बचाव है आरोग्य सेतु एप से आपके आस-पास यदि कोई कोरोना वायरस संक्रमित होगा तो आपके मोबाइल पर आपको अवगत कराएगा, इसलिए सभी को आरोग्य सेतु एप जरूर डाउनलोड करना चाहिए ताकि आप सुरक्षित रह सके ।  आप सभी का पुनीत कर्तव्य है कि यदि कोई परदेसी आता है तो उसके बारे में प्रशासन को तुरंत अवगत कराएं जिससे आपके परिवार के साथ आपका गांव भी सुरक्षित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ