संकट की घड़ी में जाकर गरीबो की सेवा से बड़ा कोई कार्य नही है-डा अर्पित कक्कड़


नीलम ब्यूरो 
 दैनिक अक्षयमेल समाचार पत्र



नसीराबाद /रायबरेली। 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद में दिन और रात्रि में डॉ अर्पित कक्कड़ द्वारा कोरोना महामारी से संबंधित बचाव एवं गांव में टीम के साथ पहुंच कर लोगो की जांच एवं लोगो को कोरोना से बचने के लिए जागरूक कर रहे है,अभी तक कुल 18 गांव में करीब 300 से 400 लोगो की सेहत की जांच की जा चुकी है,इस संकट की घरी में जाकर गरीबो की सेवा से बड़ा कोई कार्य नही है। डॉक्टर अर्पित कक्कड़ ने बताया कि घरों में पहुंचकर घर में मिले लोगों की स्क्रीनिंग की जाती है और बुखार के लक्षण मिलने पर लोगों को आइसोलेशन में भेजा जाता है शेष अन्य लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश देने के साथ ही कोरोना से बचने के टिप्स दी जाती है और कहा कि बुखार आए तो किसी भी स्तर पर लापरवाही ना करें अपने नजदीकी अस्पताल में आकर तुरंत जांच कराएं बाहर से आए लोगों के संपर्क में भी आने से बचें और घरों में भी रहकर अपने आपको कोरोना से बचने का प्रयास करें कोरोना से बचने के लिए लॉक डाउन ही सबसे अच्छा इलाज है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ