बैक आफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक रामपुर भगन श्रवण कुमार ने गरीबों को वितरित किया राशन



दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
बीकापुर अयोध्या
कोरोना वायरस महामारी के चलते लांक डाउन होने से गरीब असहाय को खाने पीने की सामग्री के वितरण बैंक आफ बड़ौदा शाखा रामपुर भगन प्रबंधक श्रवण कुमार ने अपने निजी खर्च से ग्राम पंचायत पातूपुर दोहरी ग्राम प्रधान के द्वार पर  शुक्रवार गरीबों को   दाल, चावल,आटा,तेल,हाथ धोने का साबुन,का वितरण किया गया। प्रधान प्रतिनिधि राजेश वर्मा ने आए हुए गरीबों का साबुन से हाथ साफ करने, और मास्क वितरित किया गया।
बैक आफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक रामपुर भगन श्रवण कुमार ने कहा कि हम लोग वैश्विक महामारी करोना से लडने के लिए सरकार के साथ प्रत्येक परिस्थिति में खड़े रहेंगे और मैं जनता से आशा करता हूं कि लांक डाउन का पालन करते हुए हमें अपने घरों में ही रहना चाहिए, विषय परिस्थितियों में ही हम लोग घर से बाहर निकले अन्यथा घर में रहे सुरक्षित रहें लाकंडाउन का पालन करे। इस मौके पर संतोष कुमार ,राम तीरथ, राम मूरत, जगदीश, रमेश कुमार, महेश कुमार, मनोज, मुन्नालाल, नंदलाल, राजबली,सुरेश आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ