जनपद के रानीगंज तहसील की हकीकत जानने पहुंचे सी ओ अतुल अंजान त्रिपाठी, कोरोना महामारी की फैल रही बीमारी के सम्बंध मे देर शाम रामापुर, फतनपुर, सुवंसा, गीता नगर, भोजेमऊ, बीरापुर, जामताली आादि इलाकों मे भ्रमण करके लाकडाउन एवं सामाजिक दूरी एक दूसरे मे बनी रहे ,जिसकी जानकारी करने पहुंचे, लोगो को बराबर विनम्र भाव से समझाते नजर आये, एवं देश पर आये संकट से निजात पाने के लिए लोगो को जागरूक करते रहे कि लोग अपने अपने घरों मे ही रहे,और मास्क का प्रयोग अवश्य करें, आने जाने वालों पर पैनी नजर रख रहे थे ,सभी दुकानदारों को समय से समय तक ही सब्जी किराना व मेडिकल के साथ साथ सहज जन सेवा केद्र खुले अन्यथा उचित कानूनी कार्यवीही के लिए तैयार रहे,रास्ते मे अनावश्यक टहल रहे लोगो की भी खबर ली,और फतनपुर पुलिस को निर्देश दिये कि अनावश्यक रोड या बाजार मे टहलने वालों पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि लोगो को सही सलामत एवं कोरोना महामारी से बचाया जा सके, लोगो को खास तौर पर सजग रहने की सलाह दी कि कोई संदिग्ध ब्यक्ति दिखाई पडे तो पुलिस को सूचित करें।

0 टिप्पणियाँ