सलोन / रायबरेली ।। रायबरेली जिले में क्वॉरेंटाइन किए गए 41 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में हड़कंप मच गया । इसी के मद्देनजर प्रशासन अपनी सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए दिल्ली के मरकज से लौटने के बाद एक मदरसे में छुपे जमातियों में कोरोना का संक्रमण मिलने के बाद सलोन नगर को हॉट स्पॉट घोषित करने के साथ ही 3 किलो मीटर फरीद को सील कर दिया गया है । सभी मार्गों को सील करने के साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया गया । दिल्ली से लौटने के बाद जमाती सलोन कस्बा के इस्लामिया मदरसा मरकज में छिपे थे सूचना मिलने पर प्रशासन ने सभी मस्जिदों से निकालकर क्वॉरेंटाइन में रखा गया।
जिले में करोना पाॅजिटिव मरीजों में कई जमाती सलोन के मस्जिदों में रुके थे, इसके अलावा पाजिटिव पाए गए रोगी ऊंचाहार, रोहनिया और बछरावां क्षेत्र के रहने वाले हैं, सूचना मिलने पर प्रशासन सलोन कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित करने के साथ ही सभी मार्गों को सील कर दिया गया है वाहनों और लोगों को आने-जाने पर रोक लगा दी गई है, सुबह से ही सड़कों और मोहल्लों को सैनिटाइजेशन करने का काम भी शुरू कर दिया गया है । उप जिला अधिकारी - आशीष सिंह ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं व दवाइयां फोन पर मंगाने पर होम डिलीवरी की जाएगी, फल और सब्जी किराना समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी डोर - टू - डोर प
किया जायेगा।
जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना के दिशा निर्देश पर जिला रायबरेली में हॉटस्पॉट घोषित किए गए समस्त क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
कोरोना योद्धा के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन प्रभारी - डॉ पीके बैसवार के निर्देश में 27 टीमें लोगों की सेहत को जांचने में डोर - टू - डोर कर रही है, और 2 सर्विलांस टीम (ए) - डॉक्टर आलोक सिंह, डॉ पूनीता, देवेंद्र भारती ( नेत्र परीक्षा अधिकारी), टीम - बी - डॉक्टर रिजवान खान, डॉ रोली, एएनएम गीता मिश्रा, आशीष कुमार मिश्रा, राजेश, स्व शिक्षा अधिकारी सलोन रत्नाकर पांडे ने बताया कि 27 टीम व दो सर्विलांस टीम द्वारा 11500 लोगों को स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई।
इस मौके पर उप जिला अधिकारी - आशीष सिंह, सीओ - राज किशोर सिंह, थाना प्रभारी - बृजमोहन सिंह एवं भारी पुलिस बल मौजूद थी ।

0 टिप्पणियाँ