जिलाधिकारी महोदय कृपया मामले का संग्यान ले
मुसाफिरखाना, कोरोना संदिग्ध की ग्रामीणों ने एसडीएम को दी सूचना। सूचना पर पहुंची डॉक्टरों की टीम व एम्बुलेंस ने पीड़ित को इलाज के लिए साथ ले जाने से किया इन्कार। ग्रामीणों में कोरोना महामारी की दहशत। मुसाफिरखाना की ग्राम पंचायत दादरा का है मामला।
आपको बतादे कि विसम्भर उर्फ झूझ्झू उम्र 53 वर्ष पुत्र बुद्धू दिनांक 22-03-2020 को दिल्ली से मुसाफिर खाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा दादरा के (पूरे ऊदल)गांव को आया था। जिसे काफी तेज बुखार व खासी आ रही है।उसकी हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने फोन द्वारा एसडीएम मुसाफिर खाना को सूचित किया,सूचना के बाद एम्बुलेंस व डाक्टरों की टीम ने पहुंचकर जांच किया और एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा उसे अपने साथ ले जाने से इंकार करते हुए ग्रामीणों से कहा कि इन्हें सामुद्रिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाओ, कोरोना के भय से कोई भी ग्रामीण उसके पास जा नही रहा है और अपने बलबूते वह जा नही सकता हैं।ऐसे हालात को देखते हुए ग्रामीणों मे भय व्याप्त है।
0 टिप्पणियाँ