बिजली विभाग की लापरवाही से लगी आग एक बीघा गेहूं जलकर हुआ राख



दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज

संवाददाता शिव कुमार यादव

जनपद प्रयागराज के बहरिया थाना अंतर्गत ग्रामसभा करकटे पुर गांव के निवासी लालता  प्रसाद पुत्र गोपीनाथ यादव के खेत में 11,000 वोल्टेज बिजली का तार गया है जिससे आसपास गांव में बिजली ले जाने के लिए खेत में पॉइंट बनाया गया है जिससे आए दिन घटना होती रहती है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के आला अधिकारियों से किया परंतु आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला एक बार फिर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण शॉर्ट सर्किट होने से एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया गलीमत यह रहा की हेमंत  डिग्री कॉलेज के सामने लॉक डाउन के चलते रानीगंज यस आई श्रीकांत शुक्ला मैं फोर्स के साथ प्रतापगढ़ प्रयागराज बॉर्डर पर बैरिकेडिंग  लगाकर मुस्तैदी से अपना फर्ज निभा रहे थे कि अचानक उनकी निगाह जल रहे गेहूं के खेत में पड़ी तथा आग को बुझाने के लिए अपने हमराहीओं के साथ ग्राम वासियों को आवाज लगाते हुए दौड़ पड़े काफी मशक्कत के बाद ग्राम वासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया सूचना पाकर रानीगंज फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग को बुझा दिया गया था रानीगंज एसआई की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते होते बच गया पूरा हिंदुस्तान  कोरोना जैसे महामारी से भुखमरी के कगार पर ऐसी दशा में किसान के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है अभी तक शासन की तरफ से इस दैविक आपदा में कोई मदद नहीं मिला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ