सफाई कर्मियों का फूल माला पहनाकर एवं फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया
अक्षयमेल समाचार
पंकज शुक्ला
बाराबंकी ।। नगर पंचायत जैदपुर के छोटी बाजार वार्ड में वार्ड वासियों द्वारा सम्मिलन किया जैदपुर बाराबंकी। नगर पंचायत जैदपुर के छोटी बाजार वार्ड में वार्ड वासियों द्वारा तैनात सफाई कर्मियों व मेड का फूल माला पहनाकर कर व फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।
कोरोना वायरस महामारी में जहां एक तरफ हर व्यक्ति खौफजदा है वहीं सफाई कर्मचारीअपनी जान की परवाह किये बिना अपना फर्ज निभा रहे हैं। वार्ड के सभासद सलाहुद्दीन व मदनी खांन सुहेल अंसारी सहाबू सहित वार्ड के लोगों ने सफाई कर्मचारियो फूल माला व फूलों की वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। लोगों का कहना है कोरोना वायरस बीमारी में साफ सफाई बहुत जरूरी है। जिसको लेकर हमारे वार्ड की पूरी सफाई कर्मचारियों की टीम ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है।

0 टिप्पणियाँ