शहर के गरीब , जरुरतमंदों की झुग्गी, झोपड़ी डेरा पर नहीं थमेगा "अन्नदान":- पंचशील -अन्न- बैंक

शहर के गरीब , जरुरतमंदों की झुग्गी, झोपड़ी डेरा पर  नहीं थमेगा "अन्नदान":- पंचशील -अन्न- बैंक



नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

रायबरेली ।।  बहुजन अनुयायियों के निरंतर "अंशदान"  ( आर्थिक सहयोग) से "पंचशील - अन्न - बैक"  मोबाइल सेवा के बहुजन वालेटियर्स के श्रमदान से कोरोना महामारी लाकडाउन से परेशान शहर के प्रत्येक मोहल्लों में रह रहे गरीब, जरुरत मंदों के झोपड़ी पट्टी,डेरो में नही थम रहा है "अन्न दान", राशन किट वितरण।
इसी क्रम में आज 28 अप्रैल 2020 को बहुजन चिंतक रोहित चौधरी एवं राजेश कुरील के कुशल संयोजन में बहुजन वालेंटियर्स टीम शिवकुमार ,राजन, शिवदुलारी यादव के साथ शहर के , बैहराना,डबल फाटक, के पास गौरीगंज से आकर रोज कबाड़ बिनकर, तमाशा दिखाकर काम करने वाले  डेरा बनाकर  रह रहे, घूमंतू गरीब परिवार के बीच पहुंच कर उनके दुःख दर्द को साझा कर , उनकेे रहन सहन व उनके बच्चों को मूलभूत सामाजिक सुविधाओं और अधिकारो को सरकार द्वारा वंचित करने पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रत्येक मुखिया को राशन किट वितरण कर "अन्न दान" किया,साथ ही उनके बच्चों को शिक्षित ( पढ़ाई) कराने के लिए प्रेरित किया।

आज के अंशदानकर्ता के रूप में विनोद पासवान ,प्रमोद कुमार ,पुनीत लांबा, श्याम कुमार ,शांतनु,सचिन कनौजिया रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ