आदर्श कृषक विद्यालय भौसी में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित
नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
शिवगढ़-रायबरेली
कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते संपूर्ण देश में आगामी 3 मई तक लॉक डाउन घोषित किया गया। जिसके चलते सभी विद्यालय बंद और पढ़ाई कर रहे बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है। शासन के निर्देशानुसार सामग्र शिक्षा अभियान के तहत आदर्श कृषक विद्यालय भौसी में ऑनलाइन शिक्षण कार्य व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दिनांक 20/04/2020 से समय सारणी के अनुरूप प्रारंभ की जा चुकी है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी अध्यापक कठिन परिश्रम से बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कार्य करा रहे हैं और सभी बच्चे अति प्रसन्नता के अपनी समयावधि में शिक्षण कार्य में भाग ले रहे हैं। ऑनलाइन क्लासेज सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य शिक्षक मनीराम वर्मा , सुखलाल, उधम सिंह ,कु.निधि मिश्रा, कु.शिवानी मिश्रा प्रतिभाग कर छात्रों के उज्जवल भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ