पीआरवी 112 का सराहनीय कार्य असमर्थ महिला को एस्कॉर्ट कर बैंक पहुँचाया।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य

 सुल्तानपुर पीआरवी 4437 को दिनाँक 06/04 को समय 11:37 बजे सुचना मिली इवेंट 7974 पर थाना कोतवाली नगर अन्तर्गत मोहल्ला लाल डिग्गी मकान नम्बर 507 से कॉलर को  सूचना दी कि मेरी माता जी घर पर अकेली हैं जो बहुत बुजुर्ग हैं, जिन्हें बैंक जाना है उनको कोई साधन नहीं मिल रहा है।इस सूचना पर पीआरवी 4437 ने तत्काल मौके पर पहुँचकर रिक्शा की व्यवस्था करके महिला को सकुशल बैंक में पैसे दिलवा कर रिक्शे के द्वारा सकुशल उनके घर पहुंचाया । पीआरवी द्वारा किया गये इस सराहनीय कार्य के लिये मुख्यालय 112 द्वारा पीआरवी 4437 को “पीआरवी ऑफ द डे” चुना गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ