जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने आज तहसील सदर में बने कम्युनिटी किचेन एवं सेन्ट अन्थोनी इण्टर कालेज में बने क्वारंटाइन सेन्टर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कम्युनिटी किचेन में गरीब, असहाय लोगों को राहत पहुॅचाने हेतु की जा रही पैकेटिंग को देखा तथा निर्देश दिया कि कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये, जहां से भी भूखा रहने या अनाज न मिलने की शिकायत प्राप्त हो उस परिवार को तत्काल राहत पहुॅचायी जाये। उन्होने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि स्थानीय लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से ऐसे परिवारों का चिन्हांकन करें जहां मदद की सर्वाधिक आवश्यकता हो और उनकी आवश्यकतानुसार उन्हें पका हुआ भोजन या खाद्य सामग्री का पैकेट उपलब्ध कराया जाये। लाॅकडाउन की अवधि में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहने पाये। जिलाधिकारी ने इसी के साथ सेन्ट अन्थोनी इण्टर कालेज में बने क्वारंटाइन सेन्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होने वहां पर रह रहे लोगों से उनके खान-पान, स्वास्थ्य आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि प्रतिदिन क्वारंटाइन सेन्टर पर सेनेटाइज भी किया जाये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य भी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ