खण्ड शिक्षा कार्यालय में लाखों की चोरी

दैनिकअक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर  अयोध्या
 चोरों ने रविवार रात तहसील मुख्यालय पर स्थित बीआरसी कार्यालय  तीन कक्षो का तालातोडकर  लाखों का माल साफ कर दिया। 
जानकारी के अनुसार चोरों ने  बीआरसी कार्यालय परिसर में स्थित लेखाकार, कम्प्यूटर,व कार्यालय कक्ष के ताले तोड़ा। सोमवार को सुबह खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य के आफिस पहुंचने पर सुबह चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर डेस्कटॉप 02पीस,  इनवर्टर 02पीस, बैटरी 04 , पुराने में सीपीयू 02, इनवर्टर 01, बैटरी 01, पंखा 01 , हैण्ड पम्प  का उपरी हिस्सा, पीछे के रास्ते से चुरा  ले गए।  खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने ने बताया कि सोमवार को कार्यालय खुलना था जिसके लिए अनुचर पद पर कार्यरत अशोक तिवारी ने कार्यालय परिसर में पहूचें तो देखा तीन कक्षो का ताला टूटा हुआ मिला। जिसकी सूचना खण्ड शिक्षा अधिकारी को फोन से  दी। मौके पर पहूचे एबीएसए रमाकांत मौर्य ने 112 डायल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर 112 पुलिस टीम ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक बीकापुर इंद्रेश कुमार यादव को फोन पर बताया तो एस आई भीमसेन यादव भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ