रायबरेली!कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त के प्रचारक प्रमुख रामचंद्र जी व भाजपा नेता अतुल सिंह ने रफीनगर मे रायबरेली नगर के जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री(राशन),मास्क व गमछा वितरण किया।प्रचारक प्रमुख ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।हम सबको गरीबों की सेवा करनी चाहिए।अतुल सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पूरे जनपद मे अधिक से अधिक गरीबों की मदद करेंगे,जिससे कोई भी भूखां न सोए।इस अवसर पर दशरथ सिंह,निशान्त सिंह,वैभव चौरसिया,विवेक मिश्रा,मनोज यादव आदि लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ