शिवगढ़ क्षेत्र के निहाल खेड़ा गांव में लगे नो एंट्री के बैनर




दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली नीलम ब्यूरो



शिवगढ़-रायबरेली
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर शिवगढ़ थाना क्षेत्र के निहाल खेड़ा मजरे भौसी गांव के लोग इतने जागरुक हैं कि उन्होंने बाहर से आने वाले परदेशियों के लिए नो इंट्री का बैनर लगा दिया है। गांव के नवयुवक लोगो द्वारा यह पहल की जा रही है 
और कारगर भी हो रही है।नवयुवकों का कहना है कि चाहे वह उनका पड़ोसी हो या परिवार का कोई सदस्य। आने वालों के लिए इनका दो टूक जवाब है कि पहले जांच कराएं।कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों में जागरुकता बढ़ती जा रही है। शहर हो या देहात, हर जगह के लोग बाहरी व्यक्तियों को गांव के अन्दर प्रवेश पूर्ण वर्जित हो गया है और बाहरी ब्यक्ति के आते ही चौकन्ने हो जा रहे हैं। उनकी पहली शर्त यही है कि वे पहले अपनी जांचकराएं। इधर, गांव के लोगों ने तो हर बाहरी की इंट्री रोक दी है। गांव के मुख्य मार्गों के बाहर बैरिकेडिंग कर बैनर टांग दिया है, जिस पर लिखा है कि जब तक कोरोना के संक्रमण का प्रभाव खत्म नहीं होता, तब तक इस गांव में हर बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ