जागा प्रशासन शुरू हुई नाले की सफाई

जागा प्रशासन शुरू हुई नाले की सफाई



शुकुल बाजार अमेठी। विगत कई महीनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गंदगी का अंबार लगा था। नाली गंदगी से बज बजा रही थी ।जिसे देखते हुए प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया एडीओ पंचायत प्रभारी विजय यादव के मौजूदगी मैं देखते ही देखते नाले की सफाई का कार्य शुरू हो गया जिसकी क्षेत्रवासियों ने सराहना की।बताते चलें की इन दिनों साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा जा रहा है। खासकर कोरोनावायरस संक्रमण बीमारियों को देखते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। एडीओ पंचायत प्रभारी विजय यादव ने कहा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्रोना वायरस संक्रमण साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। और उन्होंने अपील की घर पर रहे अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले तब मास्क का प्रयोग करें अगर मार्क्स नहीं है। तब अंगोछा या तौलिए से मुंह को ढक कर रखें साबुन से हाथ बार-बार धोए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ