3500 रुपए नगद के साथ पांच जुआरी गिरफ्तार ।

3500 रुपए नगद के साथ पांच जुआरी गिरफ्तार ।

उदय शंकर यादव प्रतापगढ़ /दैनिक अक्षय मेल समाचार ।

प्रतापगढ़ जनपद में आज मांधाता थाना के अंतर्गत पुलिस ने 05 जुआरी गिरफ्तार, कर पूछताछ कर रही है ।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मान्धाता सें उ0नि0 श्री सुनील कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र मान्धाता के आकाश वर्धन कोल्ड स्टोर सहेरूआ के पीछे तरलरब के पास से 05 अभियुक्त 01. नागेन्द्र बहादुर सिंह 02. अजय सिंह 03. अरूण कुमार सिंह 04. दिलीप कुमार 05. जितेन्द्र कुमार नि0गण सहेरूआ थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, 3,520/- रुपये नगद बरामद हुये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 98/20 घारा 13 जुआ अधिनियम व 188 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

वही उ0नि0 श्री सुनील कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी अरविन्द सिंह, आरक्षी विकास बाबू, आरक्षी अतुल यादव, आरक्षी प्रदीप यादव, आरक्षी कन्हैया लाल थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को प्रतापगढ़ अप पुलिस अधीक्षक में सराहनीय कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ