नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
#पंचशील_अन्न_बैंक मोबाइल सेवा लॉक डाउन के प्रथम चरण से आजतक निरन्तर रायबरेली शहर के प्रत्येक वार्ड में रह रहे पदाधिकारियों से संपर्क कर आस-पड़ोस के डेरे में झुग्गी-झोपड़ियों में ,पुल के नीचे रहने वाले घुमंतू जनजाति,दिहाडी मज़दूर,गरीब,असहाय, विधवा, वृद्धा को चिन्हित करता हैं तत्पश्चात ज़रूरतमंद परिवारों को सूखे अनाज के रूप में राशन किट में (आटा, अरहर दाल,चावल, प् नमक, सोयाबीन, मसाला, तेल, आलू ,प्याज) उपलब्ध कराती हैं।
कोविड-19 वैश्विक महामारी में पूर्ण बन्दी के चलते सर्वहारा समाज के सामने आ रही परेशानियों को बहुजन समाज के लोगों ने अपना समझते हुए इंसानियत की मिशाल कायम कर बहुजन संगठन बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी, विश्व दलित परिषद एवं sc/st बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन रायबरेली को अपने-अपने स्तर से रसद व अर्थ के रूप में अंशदान कर रायबरेली शहर के गरीब परिवारों की निरन्तर सुध लेने का काम कर रहे हैं।
पंचशील-अन्न-बैंक"मोबाइल सेवा रोहित कुमार चौधरी व राजेश कुरील के नेतृत्व में आज इंद्रा नगर पावर हाउस के सामने डेरा बनाकर रह रहे दस परिवारों तक राशन सामग्री पहुँचाई जो समाज के सर्वाधिक हाशिये पर हैं।
वहीं सिविल लाइन्स के पुल के नीचे रह रहे बंजारे समुदाय, साकेत नगर में वर्षों रहे रहे मांगने खाने वाले परिवार को आज फिर राशन सामग्री वितरित (अन्न दान)की गयी। साथ ही में दिनांक २३ अप्रैल की रात्रि लगभग १० बजे तत्काल सूचनार्थ पर स्वतंत्र भारत के ब्यूरो चीफ भाई धीरज श्रीवास्तव जी के संज्ञान में आये बिहार प्रान्त के गरीब दैनिक मजदूर जो परिवार सहित लाकडाउन में फंसे हुए थे जो कई दिनों से भूखे थे उनको आज सुबह तड़के खाद्यान्न उपलब्ध कराकर राहत प्रदान किया गया।
आज"पंचशील-अन्न-बैंक" मोबाइल सेवा को संचालित करने में अंशदानकर्ता के रूप में फूल सिंह,शुभम चौधरी, डीपी नीरज,आकांक्षा कनौजिया, ललित कुमार,केसी सोनकर, अश्विनी कनौजिया व सुरेश रॉवत जी रहे।
"पंचशील-अन्न-बैंक"निरन्तर शहरवासियों से अपील करता हैं कि यदि कोई भी परिवार भूख से पीड़ित दिखे तो बिना समय गंवाए हमे आवाज़ दे।
☎9473992756,9984006626
जिसके लिए कोई नहीं उसके लिए पंचशील-अन्न-बैंक"
"पंचशील-अन्न-बैंक"मोबाइल सेवा 24x7 रायबरेली के असल ज़रूरतमंदो के लिए समर्पित।

0 टिप्पणियाँ