दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र प्रयागराज
संवाददाता शिव कुमार यादव
प्रयागराज शंकरगढ़कोरोना के व्यापक संक्रमण के मद्दे नजर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र भ्रमण करके सुरक्षा की ली गई जानकारी जिसमें मुख्य रूप से सोसल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे द्वारा क्षेत्रीय लोगों को समझाइस भी दी गई कि जरूरत पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें बिना मतलब इधर उधर ना घूमें नहीं तो पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी एवं मास्क सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। शंकरगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे की तत्परता को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जिले के कप्तान सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज द्वारा शंकरगढ़ थाने की कमान सुरक्षित हांथो में की गई है। वही मीडिया से बात करते हुए थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है सोशल मीडिया में गलत अफवाह पर ध्यान ना दें और ना ही फैलाने का प्रयास करें अन्यथा पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने में शंकरगढ़ पुलिस का सहयोग करें

0 टिप्पणियाँ