मंडल अध्यक्ष द्वरा पत्रकारों को किया गया सम्मानित!

मंडल अध्यक्ष द्वरा पत्रकारों को किया गया सम्मानित!

नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट मनीष कोरी
हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली


नसीराबाद रायबरेली। कोरोना वायरस जैसी महामारी में सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को भाजपा छतोह मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। छतोह मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने स्थानीय पत्रकारों को मास्क, अंग वस्त्र, (गमछा) सेनेटाइजर,व डायरी देकर सम्मानित किया। विदित हो कि थानाक्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच जान जोखिम में डाल खबरे कलेक्ट कर रहे स्थानीय पत्रकारो़ को आदर्श बाल विद्या मंदिर लहेंगा में भाजपा मंडल पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों को मास्क, सेनेटाइजर,गमछा एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष चैतन्य भदौरिया , महामंत्री मनीष कोरी पत्रकार डा.केएन सिंह, मुस्तकीम अहमद,लालजी मिश्र,सुमन उर्फ राजकुमार उपाध्याय,सुरजीत राज,शिवशंकर वर्मा,धर्मेन्द्र तिवारी, प्रशांत अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ