डीएम व एसपी ने कन्टेनमेण्ट जोन खैराबाद का लिया जायजा,नगर पालिका परिषद के 25 स्वच्छता दूतों की टीम सेनेटाइजेशन के लिये रवाना।

दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर 24 अप्रैल/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने आज नगर पालिका परिसर पहुंचकर 25 स्वच्छता दूतों के टीम को सेनेटाइज मशीन एवं हाथ से चलने वाली इस्प्रे मशीन व अग्नि शमन विभाग के फायर टेण्डर को शहर के कन्टेनमेण्ट जोन खैराबाद के एक कि0मी0 की परिधि में आने वाले वार्ड, दरियापुर,नबीपुर,जमाल गेट,ठठेरी बाजार,शाहगंज,राईन नगर वार्ड में शत-प्रतिशत सेनेटाइज करने के लिये टीम को रवाना किया।उन्होंने बताया कि इसके पश्चात 25 अप्रैल को शहर के सभी वार्डों को सेनेटाइज किया जायेगा।इसके पश्चात डीएम व एसपी शाहगंज चौकी होते हुए दरियापुर,खैराबाद,अन्नू चैराहा आदि स्थानों पर साफ-सफाई एवं लाॅक डाउन का जायजा लिया।उन्होंने स्वास्थ्य टीमों के आशा/आंगनबाड़ी,लेखपाल/अमीन,पुलिस कांस्टेबल से भी जानकारी ली कि आप सब कन्टेनमेण्ट जोन में डोर-टू-डोर जाकर कोविड-19 के विषय में जानकारी दे रहें है कि नहीं और उनके घर पर होम क्वारंटाइन नोटिस चस्पा किया जा रहा है की नहीं।स्वास्थ्य टीम ने बताया कि हम सब घर-घर जाकर कोविड-19 के विषय में जानकारी भी दे रहें हैं और होम क्वारंटाइन नोटिस चस्पा भी कर रहे हैं।इसके पश्चात डीएम व एसपी ने नगर पालिका के स्वच्छ दूतों को निर्देशित किया कि कन्टेनमेण्ट जोन खैराबाद का कोई घर या गली सेनेटाइज व साफ-सफाई करने से छूटने न पायें और उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि समय-समय पर कन्टेनमेण्ट जोन के साथ-साथ पूरे शहर में सेनेटाइज,साफ-सफाई एवं दवा का छिड़काव बराबर करवाया जाये।  
इस अवसर पर अपर  जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी,नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल,अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका रवीन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ