28 वर्षीय विवाहिता महिला ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर की आत्महत्या




दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा   संवाददाता बीकापुर अयोध्या



बीकापुर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद गोविंद की 28 वर्षीय पत्नी अवांतिका ने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि मृतका का पति और ससुर सौदिया में   है।


घटना के संबंध में महिला के परिजनों ने पुलिस को बयान दिया है कि अवांतिका घर में अकेली थी। परिवार के लोग गेहूं काटने  अपन खेत पर गए हुए थे।खेत से देवर भीमराज घर पहूचा तो अपने भाभी को आवाज़ दी । कोई उत्तर न मिलने पर जब घर के अंदर प्रवेश कर कमरे घूंसा तो दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसकती नजर आयी। उल्टे पांव गुहार लगाते घर बाहर आया और गुहार सुनकर पहूचे ग्रामीण से रो रो कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान अमर बहादुर चौरसिया ने बिना देर किए घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दरोगा अंजनी कुमार प्रजापति ने कमरे के अंदर छत में लगे पंखे  हुक से रस्सी का फंदा लगाकर झुल रही 28 वर्षीय अनुसूचित जनजाति की महिला का शव ग्रामीण और पुलिस टीम की मदद से नीचे उतरवाया। घटना के बारे पुलिस परिजन से पूछताछ लगी है।जबकि मृतका के पति गोविंद और ससुर एक अन्य परिवार सदस्य सौदिया में रहकर कामकाज कई वर्षों से करते हैं। मृतका अपने पीछे एक पुत्र 6 वर्ष गुलशन है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ