शुक्ल बाजार , अमेठी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में आज विधानसभा जगदीशपुर के विकासखंड शुकुल बाजार के रामलीला मैदान में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने 45 से 50 गरीब परिवारों को खाद्यान्न सामग्री मुहैया कराई जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के साथ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव बृजेश तिवारी सुनील कुमार जितेंद्र कुमार शुक्ला आदि कांग्रेसी नेता मौजूद रहे जिला अध्यक्ष ने बताया गरीब लोगों की सूची बनाई जा रही है हर गरीब तबके लोगों को भूखा मरने नहीं दिया जाएगा उन्होंने बताया विकासखंड के न्याय पंचायत वार गरीब तबके लोगों को डोर टू डोर हर संभव मदद की जाएगी ।

0 टिप्पणियाँ