भाजपा स्नातक एमएलसी लखनऊ खण्ड प्रत्याशी अवनीश ने दवा मुफ्त बितरण हेतु दी आर्थिक मदद अक्षय मेल समाचार



अक्षय मेल समाचार

प्रतापगढ़
समाजसेवी संस्था नेहरू युवा मंडल तारापुर प्रतापगढ़ द्वारा संचालित लालगंज अझारा स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र से कोबिड-19 के दौरान गरीबों को हैण्डवास-साबुन, जीवन रक्षक दवाएं,महिलाओं व बच्चियों को सैनिटरी नैपकिन्स आदि के निःशुल्क बितरण के लिए भारतीय जनता पार्टी स्नातक खण्ड लखनऊ के एमएलसी प्रत्याशी व अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष इंजीनियर अवनीश सिंह पटेल ने आर्थिक सहयोग दिया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्था के सचिव बरिष्ठ अधिवक्ता कुलभूषण शुक्ल ने बताया कि भाजपा नेता अवनीश सिंह ने जन औषधि केन्द्रों की गरीबों के प्रति की जा रही अहिर्निश सेवा को देखते हुए लालगंज इकाई को मंगलवार देर शाम धनराशि देकर जरूरतमंदों की मदद हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा जरूरत पडने पर साफ-सफाई व स्वच्छता समेत सभी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उनका सहयोग जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ