जम्मू के उरी मे दुर्घटना के दौरान जवान की हुई मौत, स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

अमेठी /उत्तर प्रदेश । जम्मू कश्मीर के उरी में जिले के एक की दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जवान के परिवार मे कोहराम मच गया है। वही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जवान की मौत पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। जानकारी के अनुसार जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गूंगेमऊ निवासी स्व. दान बहादुर सिंह का पुत्र उत्तम सिंह (35) भारतीय सेना के यूनिट 11 महार रेजीमेंट उरी में तैनात था। डीएम अमेठी अरुण कुमार ने बताया कि भू स्खलन के चलते हादसे में जवान की मौत हुई है। उन्होंने जवान की आकस्मिक मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

इसी कड़ी मे केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर अमर शहीद जवान उत्तम सिंह की मौत पर

विनम्र श्रद्धांजलि दिया है। उन्होंने लिखा है कि दु:ख की इस घड़ी मे हम सभी जवान के परिजनों के साथ हैं, और ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। 

बता दें कि जवान उत्तर सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई की मृत्यु पहले ही हो चुकी है, और अब जवान की मौत के बाद परिवार का सारा बोझ छोटे भाई के कंधो पर आ गया है।

उधर फोन पर जवान की मौत की सूचना आने के बाद मां साबरमती सिंह (58), छोटे भाई प्रवीण सिंह (34), जवान की पत्नी रागनी सिंह (34), पुत्र पार्थ सिंह 7 तथा निर्माण सिंह 9 का रो-रो कर बुरा हाल है।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ