जन धन योजना के चलते बैंकों में उमड़ा महिला सैलाब, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रहीं धज्जियां



दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो


 - परसदेपुर / रायबरेली ।। परशदेपुर में के यू को बैंक में अधिकारियों की उदासीनता के कारण भीड़ का जमावड़ा,भाजपा सरकार द्वारा जन धन योजना के अंतर्गत महिलाओं के खुले खातों में 500 रूपये आ जानें के कारण बैंकों में भीड़ जमा हो रही है। सोशल डिस्टेंसिंग तार तार हो गई है। जिससे कोरोनावायरस का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोगों की जिंदगी भगवान भरोसे ही चल रही है। गांवों व कस्बे की महिलाओं को 500 रुपए पाने की होड़ मची हुई है लेकिन कोरोनावायरस का भय बिल्कुल नहीं है तभी तो बैंकों व जन सुविधा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का न पालन करके एक दूसरे के ऊपर चढ़ जा रहें हैं।
धरई, परसदेपुर आदि की यूकों, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण व बैंक आफ बड़ौदा आदि बैंकों और उनके जन सुविधा केंद्रों पर महिलाओं की भारी भीड़ प्रतिदिन जमा हो रही है। सोशल डिस्टेन्सिंग की धज्जियां उड़ रहीं हैं। जिसके कारण एक भी महिला को कोरोनावायरस के लक्षण मिले तो केन्द्र व राज्य सरकार की सारी मेहनत धराशायी हो जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ