सालीमार मैरिज लान में बसपा नेता पप्पू रिजवान के सहयोग से डीएम ने 94 ग्राम प्रधान को पांच हजार मास्क वितरण किया
दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी फैलाव के दृष्टिगत डीएम सी0 इन्दुमती ने नगर का भ्रमण करते हुए सालीमार मैरिज लान में बसपा नेता पप्पू रिजवान के सहयोग से 94 ग्राम प्रधानों को पांच हजार मास्क वितरण किया ताकि 94 ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदो को मास्क वितरण करें जिससे कोरोना संक्रमण महामारी से बचा जा सके।सुलतानपुर-कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी फैलाव के दृष्टिगत सम्पूर्ण देश में हुए लॉक डाउन के बाद जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने जनपद वासियों को हर सम्भव मदद के लिये निरन्तर प्रयासरत हैं।उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों आदि के खान-पान की व्यवस्था व चिकित्सा सेवा की व्यवस्था सम्बन्धी प्रत्येक सुविधाओं का स्वयं जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को देते हुए कर रही हैं। उन्होंने आज नगर का भ्रमण करते हुए शालीमार मैरिज लान में बने आइसोलेशन सेंटर पहुँच कर उसका जायजा लिया उसके बाद बसपा नेता पप्पू रिजवान के सहयोग से उनके कारखानें में तैयार कराये जा रहे मास्क को 94 ग्राम प्रधानों को लगभग 5000 मास्क डीएम द्वारा उपलब्ध कराते हुए निर्देशित किया कि दिये जा रहे मास्क को अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध करायें।डीएम ने बसपा नेता पप्पू रिजवान द्वारा दिये जा रहे सहयोग की प्रसंशा की डीएम ने समस्त नागरिकों से अपील किया कि सभी लॉक डाउन का पालन करें और अपने घरों में सुरक्षित एवं स्वस्थ्य रहें। साफ-सफाई व सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान रखा जाये।उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को नॉर्मल सर्दी-जुखाम, बुखार हो,तो दवा लेना जरूरी है घर से बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाएं।डीएम ने यह भी कहा कि ईश्वर की कृपा है कि अभी तक सुल्तानपुर जिला सुरक्षित है।सूडान से सभी नागरिकों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आयी है। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि बेहतर से बेहतर व्यवस्था जिले में रहे। जनपद के अंदर बाहर से सभी व्यक्तियों को चिकित्सीय परीक्षण में रखा गया है,जिनके स्वास्थ्य में कोई गड़बड़ी अभी तक नही मिली है। उन्होंने कहा कि हमे उम्मीद है कि आगे भी सब कुछ ठीक रहेगा।
0 टिप्पणियाँ