थाना मोहनगंज में स्थानीय विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिह व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिह ने मंगलवार को समस्त पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, के साथ विधुत कर्मचारियों व मीडिया कर्मी को मास्क,सैनिटाइजर व दस्तताने का वितरण किया इस दौरान जिम्मेदारों को सुरक्षा के कड़े दिशा निर्देश दिए जन जागरण से अपील की बहुत अधिक आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले की बात कहीं विधायक ने कहा प्रशासन की ओर से आप सभी को लगातार सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।इसी क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने भी थाना जायस के पुलिसकर्मियों व बैंककर्मियों को राहुल गांधी की ओर से भेजे गए मास्क व सेनीटाइजर का वितरण किया। तिलोई ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह इस मुसीबत की घड़ी में घर घर तक समाचार पत्र पहुँचा रहे विक्रेता को भी मार्क्स सैनिटाइजर का वितरण किया।
तिलोई अमेठी से शिव बरन यादव की रिपोर्ट


0 टिप्पणियाँ