राज्यमंत्री ने पत्रकारों में वितरित कराए मास्क और सैनिटाइजर

राज्यमंत्री ने पत्रकारों में वितरित कराए मास्क और सैनिटाइजर




  शुकुल बाजार अमेठी ।क्षेत्रीय विधायक और सूबे के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने पत्रकारों में मास्क और सैनिटाइजर वितरित करते हुए कहा पत्रकार समाज का अभिन्न अंग समाज को आइना दिखाने वाले और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य की रक्षा भी अनिवार्य है ।जब कोरोना जैसी महामारी में आम आदमी घर में बैठकर अपनी और अपनों की रक्षा करता है ऐसे में मीडिया वाले अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए देश दुनिया की सभी खबरों को इकट्ठा करते हुए हम सभी और जनता वासियों को मुहैया कराते हैं ।ऐसे में उन्हें भी खतरा है लेकिन अपनी जान को जोखिम में डालकर अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले मीडिया वालों को राज्यमंत्री ने सराहा और कहा कि उनके स्वास्थ्य के लिए और उनकी रक्षा के लिए हम वचनबद्ध हैं ।साथ ही साथ जरूरतमंद लोगों में भी और पुलिसकर्मियों में भी मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया बताते चलें जबसे लाॅक डाउन चला है तब से सूबे के राज्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी जनता रसोई के माध्यम से प्रतिदिन ढाई से तीन हजार लोगों को बना बनाया स्वादिष्ट पकवान मुहैया करा रहे हैं। और यह कार्य वह अपने वेतन से करते हैं इसमें किसी भी प्रकार की निधि का उपयोग उन्होंने नहीं किया क्षेत्रवासी इस बात की सराहना करते हैं तथा क्षेत्रवासियों का कहना है जगदीशपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास करते हुए राज्यमंत्री सुरेश पासी हमेशा लोगों के जनता के सुख दुख में भागीदार रहे हैं और आज दुख की इस घड़ी में प्रतिदिन ढाई से तीन हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराकर तथा आम जनमानस में मास्क सेनीटाइजर आधी बांट कर सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ