समता, समानता, स्वतंत्रता बाबा साहब का संदेश -जयसिंह प्रताप यादव


अमेठी - पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय  अध्यक्ष अखिलेश यादव के  निर्देश पर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कल शाम अपने आवास पर लाकडाउन तथा  शोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को   सामाजिक समता पर्व के रूप में मनाकर
हज़ारों दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्जित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया !

सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर ने जो संविधान बनाया आज उसी से देश चल रहा है !
बाबा साहब ने हमे आपको समता,समानता और स्वतंत्रता का अधिकार दिया है उसका पालन करते हुये उनके बताये हुये रास्ते पर चलकर हम आप संविधान की  रक्षा करें !
बाबा साहब को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी  !

   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ