जरूरतमंदों के लिए भेजी राहत सामग्री: सांसद सोनिया गांधी




नीलम ब्यूरो 
अक्षयमेल समाचार-पत्रपत्र

शिवगढ़ /रायबरेली
जहां पूरा देश महामारी से जूझ रहा है गरीब तबके का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है वहीं रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के द्वारा भेजी गई राहत सामग्री शिवगढ़ क्षेत्र के रिक्शा चालक, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों की सहायता कर रही है।
कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों ने ग्राम पंचायत अध्यक्षों का सहारा लेकर गरीब तबके के लोगों की सूची तैयार की गई जिसमें सभी गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को तेल, अरहर की दाल, नमक, चीनी, आटा, आलू व सब्जी मसाला दिया गया।
 जिला संगठन सचिव दिनेश यादव ने बताया की उक्त सामग्री रायबरेली सांसद सोनिया गांधी द्वारा समूचे जिले के लिए भेजी गई है जो गरीब,असहाय व झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को हमारे संगठन के द्वारा दी जा रही है जो लोग खेप में बच गये  है उनको अगली खेप आने पर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ