अयोध्या प्रसाद द्विवेदी डिग्री कॉलेज कि तरफ से घर को पलायन कर रहे लोगो को भोजन किया गया वितरण
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर अली अहमद मंसूराबाद
जनपद प्रयागराज
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में अयोध्या प्रसाद द्विवेदी डिग्री कॉलेज मोहरब आनापुर प्रयागराज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रचार्य एवं कर्मचारियों ने दूर से चले आ रहे राहगीरो को भोजन वितरण किया। कई दिनो से चल रहा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए माननीय प्रधान मंत्री जी के आदेशानुसार और इस बीमारी से देश को बचाने के लिए पूरे भारत मे 22मार्च2020 को जनता कर्फ्यू लगाया गया। इसी चलते यातायात साधन बन्द होने से जो लोग जहां थे वही फसे हुए थे, और जब ये देखा गया कि अब कर्फ्यू 22 मार्च से 14अप्रैल तक हो गया है तो उसी बीच लोगों ने अपने-अपने घर की ओर बढ़े जिसको जिस प्रकार से सुविधा मिली वैसे वो अपने घर को चल दिया कुछ पैदल तो कुछ हाइवे पर खड़े रहे माल गाड़ी(ट्रेलर) से , उसी बीच नवाबगंज हाइवे NH-2 पर कानपुर की ओर जा रहे लोगों को आयोध्या प्रसाद द्विवेदी डिग्री कालेज मोहरब आनापुर प्रयागराज की ओर से इनकों खाने-पीने का व्यवस्था कराया गया। और आश्वासन दिया गया आप लोग घबरायें नही एहतियात बरतें। उसी दरमियान ये टीम चली और लखनऊ कि तरफ पैदल जा रहे राहगीरों को देखा, जिसमे से कुछ महिला और बच्चों, बुढ़े जो अपने घर को जा रहे थे। उनकों भी ये टीम भोजन का (पैंकेट द्वारा एक-एक) पैंकेट सब को विरण किया, जिससे उसमें मैजूद बच्चों ने भोजन पा कर खुश हुए।
इस महामारी से भूखे लोगों को भोजन की व्यवस्था कराने में कालेज के डॉक्टर शिवाकान्त त्रिपाठी (प्रधानाचार्य) पवन कुमार द्विवेदी, रोहित शुक्ला, सत्यप्रकाश तिवारी नरेद्र यादव, राजू सरोज, विद्यालय परिवार तथा सैकड़ों ग्रामवासी शामिल रहे
0 टिप्पणियाँ