दैनिकअक्षय मेल समाचार
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड तीन तेंदुआ माफी में खेत की जुताई करने के दौरान
ट्रैक्टर-रोटावेटर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तेंदुआ माफी निवासी रीता उम्र 30 थाना बीकापुर दिव्यांग बृजेन्द्र कुमार उर्फ रामजीत पुत्र राम अपने खेत की जुताई करवाते समय चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाल प्राभारी। निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव अपने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर ट्राली -रोटावेटर में बुरी तरह फंसी मृत महिला को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चाक घर भेज दिया गया है।यह दर्दनाक मौत शनिवार को देर शाम छः बजे के आसपास की है। ट्रैक्टर को हिरासत में लिया गया है।

0 टिप्पणियाँ