दैनिक अक्षय मेल समाचार
पाँच यूनिट के कार्ड धारकों को चार यूनिट और चार यूनिट वालों को तीन यूनिट के हिसाब से राशन दे कर कालाबाज़ारी की तय्यार की जा रही है फसल
संवाददाता शिव कुमार यादव
प्रयाजराज के फूलपुर के जमुनीपुर, पट्टीबैरी शाल ग्राम सभा स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का कोटेदार प्रदीप मिश्रा व शिवधर दुबे लोगो को राशन पूरा नहीं दे रहा हैं जिनका पांच यूनिट है उनको चार यूनिट दिया जाता है जिनका छह है उनको 5 यूनिट राशन कार्ड पर दिया जा रहा , लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जा है । कार्ड धारकों में काफी आक्रोश व्याप्त है लोगों का कहना है यह कोटेदार हमेशा से बेईमानी से राशन कम तौलता है लोगों ने फोन करके ग्राम प्रधान जमुनीपुर को अपनी सारी समस्या बताया ग्राम प्रधान ने उनसे कहा हम उच्च अधिकारियों से मिलकर इन कोटेदार की जांच करायेंगे । प्रदीप मिश्र व् शिव धर दुबे कार्ड धारकों का राशन खाने का काम कर रहे हैं इन पर कार्यवाही की मांग करते हैं। ऐसे कोटेदारों का कोटा निरस्त किया जाए राशन कार्ड धारकों को दूसरी जगहा अटैच किया जाए जिला पूर्ति अधिकारी इस ओर तुरंत ध्यान दें और ऐसे कोटेदार के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें ताकि जनता को लाक डाउन में राशन मिल सके

0 टिप्पणियाँ