रोडवेज बस ने पीछे से ट्रक में मारी जबरदस्त टक्कर,बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी

रोडवेज बस ने पीछे से ट्रक में मारी जबरदस्त टक्कर,बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी
 दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता बीकापुर अयोध्या
बीकापुर थाना क्षेत्र के हाइवे मार्ग स्थित गांव वंशवनपुर मोड़ के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने रोडवेज खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन ही सीएचसी बीकापुर पहुंचाया। जहां उनका प्रथमिक उपचार  किए जाने के बाद हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते जहां देश लांक डाउन को झेल रहे हैं इसी के चलते सरकार के प्रयास से प्रयागराज में फंसे छात्र छात्राओं को रोडवेज बस प्रयागराज डिपो से कुशीनगर ले जाते समय बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के वंशवनपुर मोड़ (बिलारी) हाइवे मार्ग पर बुधवार को भोर में तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने खड़ी ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बस में दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव अपने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक दीपक सिंह ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद सभी घायलों  मे सत्यप्रकाश पांडे पुत्र राजेश पांडे 33 वर्ष  मधुरिया थाना तुर्कपट्टी,बस चालक सर्वेश कुमार पांडे 35 पुत्र दशरथ देव पांडे 35 रवतीगंज राम तरवा  सोनभद्र, अली राज 24 पुत्र नासिर अली  नादा जुबैर थाना कसया, कुशीनगर,   सिपाही देवव्रत सिंह 28  पुत्र राम रेखा सिंह बेडपारा थाना इनायत नगर, अयोध्या,  अनुपमा जयसवाल 22 पुत्री जगदंबा जायसवाल राम लोया थाना कसया कुशीनगर,   यासमीन 22पुत्री मेहंदी हसन थाना कसया कुशीनगर,  पूनम 28 पुत्री विजय नाथ राय  गौरिया बाजार तराम सुजान थाना कसया, कुशीनगर, विवेक कुमार 28 पुत्र हरीश चंद्र सिंह 28निवासी मधुरिया तुर्क पट्टी कुशीनगर, अक्षय पांडे 22 पुत्र विनोद पांडे सेतु पारा  थाना कसया कुशीनगर, रामबदन यादव 22 पुत्र भगवत यादव  कप्तानगंज  कुशीनगर, शिव कुमार यादव 29 पुत्र लल्लन यादव  बोधीवाल कप्तानगंज कुशीनगर, राहुल कुशवाहा 20 पुत्र दीनानाथ  खुशहाल टोला थाना कसया कुशीनगर, जीनत 29 पुत्री मेहंदी हसन  कसया कुशीनगर,  प्रज्ञानंद शुक्ला 30 पुत्र पृथ्वी राज मोती छपरा थाना कसया कुशीनगर,अश्विनी कुमार यादव 25 कांस्टेबल पुत्र बद्री प्रसाद यादव  निवासी पूरे बोदी मलेथू बुजुर्ग इनायत नगर अयोध्या, हुसैन अंसारी  पुत्र हजरत अली मलेथू बुजुर्ग थाना इनायत नगर अयोध्या 
 अरविंद कुमार 26  पुत्र छाया राम कुशीनगर सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य टीम के द्वारा सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक दीपक सिंह ने प्राथमिक उपचार किए जाने की बाद हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ