जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत भाजपा नेता - अतुल सिंह
नीलम ब्यूरो, हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
रायबरेली!
कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत भाजपा नेता अतुल सिंह ने दीपू सिंह,रामदत्त पान्डेय के हांथो ऊंचाहार विधानसभा के जगतपुर ब्लाक के दौलतपुर,पूरे फूल सिंह,सिन्घापुर, विछियावादी,पूरे आशा,मनोहरगंज,उड़वा के जरुरतमंदों को खाद्द सामग्री(राशन) वितरण कराया।भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि अतुल सिंह लगातार सभी गरीबो,जरुरतमंदो की पूरी मदद कर रहे हैं।पूरे विधानसभा मे लाक डाउन शुरु होने से ही दिन प्रतिदिन लंच पैकेट,राशन सामग्री,मास्क व साबुन आदि लगातार वितरित करवा रहे है।सभी गरीब परिवारो को आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करवाई जा रही है।।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामदत्त पान्डेय,अनिल यादव,अजय गौतम,विजय यादव,राकेश मिश्रा,सुरेन्द्र सिंह ,विजय तिवारी,मनोज आदि लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ