आशनाई के चलते पति ने किया चाकुओं से पत्नी की हत्या



दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
संवाददाता शिव कुमार यादव


जनपद प्रयागराज के बहरिया थाना अंतर्गत सिकंदरा चौकी क्षेत्र के बलीपुर गांव में आज रात पति ने अपने पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या सूत्रों से जानकारी मिली की मऊआइमा थाना क्षेत्र के खगीहा गांव के मौजा डडिया के रहने वाले मंगू पुत्र स्वर्गीय जवाहरलाल भारतीया की शादी सिकंदरा चौकी क्षेत्र के बलीपुर गांव में हुई थी शादी के कुछ वर्ष बाद पति पत्नी में अनबन होने लगी जिसके चलते पत्नी अपने मायके में रहने लगी सूत्रों से जानकारी मिली की मृतका के पति का किसी गैर महिला से अवैध संबंध था जिसका विरोध महिला करती थी इसी बात से खुन्नस खाए पति शराब के नशे में धुत चारपाई पे सो रही रात मेअपनी पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या कर मौके से फरार हो गया सूचना पाकर सिकंदरा चौकी प्रभारी शंभू नाथ साहनी मैं फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लास को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई वही मृतक के तीन बेटे हैं जो कि अभी तीनों नाबालिक है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ