दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिवकुमार यादव संवाददाता
प्रयागराज- बहरिया विकास खण्ड में स्थित बलीपुर गांव के दबंग कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा।बताया जाता है कि बलीपुर गांव के कोटेदार लालबहादुर यादव के खिलाफ गांव से ही सैकड़ों लोगों ने उपजिलाधिकारी फूलपुर से राशन में घटतौली, यूनिट में कटौती, अंगूठे के निशान लगवाकर भी राशन न देने के साथ राशनकार्ड बनवाने के लिए बलीपुर गांव के सैकड़ों लोगों से मोटी रकम लेकर भी राशनकार्ड नहीं बनवाया। इसी बात को लेकर बलीपुर गांव से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने तहसील फूलपुर में जाकर उपजिलाधिकारी से दबंग कोटेदार के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र दिया।शिकायती पत्र में कई ग्रामीणों ने तो यह भी लिखा था की कोटेदार के सहयोगी इन्द्रजीत उर्फ राजू घर घर जाकर लोगों से राशनकार्ड नया बनवाने के लिए दो हजार से लेकर पैंतीस सौ रुपये तक कि वसूली की है।लेकिन आजतक न तो राशनकार्ड बना न ही पैसे वापस हुए।जब भी पैसे की मांग की जाती है।तब कोटेदार और उसका सहयोगी इंद्रजीत उर्फ राजू गाली गलौज देकर भगा देता है।ग्रामीणों की शिकायत को उपजिलाधिकारी फूलपुर ने गम्भीरता से लेते हुए एसओ थरवई को तत्काल मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आदेश जारी किया।आदेश मिलते ही एसओ थरवई ने इंद्रजीत उर्फ राजू को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि जैसे ही इंद्रजीत उर्फ राजू छूटकर आया वैसे ही कोटेदार के संघ ग्रामीणों से गालीगलौज करने लगा।गुस्साए ग्रामीणों ने गांव में ही कोटेदार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकालने लगे।जब कि इस समय पूरा देश महामारी से जूझ रहा है और पूरे देश मे लॉक डाउन लागू है फिर भी दबंग कोटेदार से आजिज आकर सैकडो की संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने कोटेदार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपनी भड़ास निकाली।इस अवसर पर श्याम बहादुर,हरिश्चन्द्र, अरविंद कुमार,रामकृपाल, भोला यादव,अंतू राम,भोलाराम,लालचन्द्र,संजय,फूलचंद्र आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ