रायबरेली
भाजपा नेता एवं समाजसेवी जितेंद्र बहादुर सिंह ने राहत कोष में दिया 72 हजार
दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो
ऊंचाहार / रायबरेली । कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए ऊंचाहार विधानसभा के मजरे अरखा के रहने वाले - भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी "जितेंद्र बहादुर सिंह" ने जहां प्रधानमंत्री राहत कोष में ₹51000 रुपए और मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹21000 रुपये देकर लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस की महामारी से हमें लड़ना है तो प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील को गंभीरता से समझे और उसका पालन करें और ना कि पालन करें बल्कि और लोगों को भी इसके बारे में बताएं ताकि कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ा जा सके । समाजसेवी जितेंद्र बहादुर सिंह ( अरखा ) के द्वारा पत्रकारों को भी सैनिटाइजर व मास का वितरण किया गया, और चौराहों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को मास व सैनिटाइजर वितरित किए गए और कई स्थानों पर जाकर माॅस और सेनीटाइजर उपलब्ध कराए गए । जितेन बहादुर सिंह ने लोगों से अपील की कि आप लोग अपने घरों में रहकर सोशल डिस्टेंस का पालन करें और किसी भी बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश करने पर तत्काल उसकी सूचना संबंधित थाने य अधिकारियों को सूचित जरूर करें ताकि उनको को क्वारंटीन कर पूरे गांव को कोरोना महामारी जैसे संक्रमण से बचाया जा सके । आपकी एक सावधानी ही आपकी व आपके परिवार की सुरक्षा कर सकती है और आप ही के द्वारा इस महामारी से लड़ा जा सकता है और जीता भी जा सकता है क्योंकि "जान है तो जहान है" ।
हमारे संवाददाता थे जितेंद्र बहादुर सिंह ने बात करते हुए बताया कि करोना महामारी की वजह से अपना पूरा हिंदुस्तान इस हमय संकट की घड़ी से जूझ रहा है जिससे सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूर, गरीब, रिक्शा चालक एवं गरीब तबके के लोग दो वक्त की रोटी के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं जिसके चलते हम लोगों ने लगातार उन जरूरतमंदों को राशन सामग्री एवं मास, सैनिटाइजर आदि जरूरी सामान मुहैया करा रहे और उन लोगों से अपील कर रहे हैं कि जिनके पास जरूरत से ज्यादा ईश्वर की कृपा से है आगे आकर उन जरूरतमंदों की निस्वार्थ भाव से सेवा करें तभी सच्ची मानवता होगी ।सिर्फ फेसबुक पर या व्हाट्सएप पर फोटो खिंचवा लेने से मानवता की सच्ची सेवा बेईमानी ही साबित होगी । इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं ।
इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए मंडल अध्यक्ष - शैलेंद्र सिंह, मनीष कुमार, रंजीत पासी, अंसराज चौरसिया, राकेश कुमार, सुभाष सिंह, राधेश्याम, किशन चंद्र भोलानाथ आज लोगों का अतुलनीय योगदान है।

0 टिप्पणियाँ