चार्ट पोस्टर के माध्यम से 3 मई तक "घरों में रहे सुरक्षित रहें एवं स्वस्थ रहें"-आराधना

चार्ट पोस्टर के माध्यम से 3 मई तक "घरों में रहे सुरक्षित रहें एवं स्वस्थ रहें"-आराधना



नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली


बछवारा/रायबरेली!   देश के प्रधानमंत्री द्वारा भारत को कोरोना महामारी से बचने के लिए 3 मई तक पूरे देश में  लॉकडाउन लागू कर इसे कड़ाई से पालन करने के लिए आम जन मानस से अपील की है साथ ही करोना महामारी से बचने के लिए आरोग्य सेतु ऐप  से सभी को जुड़ने के लिए सलाह दी है
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय शेखपुर समोधा विकास क्षेत्र बछरावां जनपद रायबरेली की सहायक अध्यापिका एवं मीना मंच  की सुगम कर्ता श्रीमती आराधना मिश्रा द्वारा चार्ट पोस्टर के माध्यम से 3 मई तक "घरों में रहे सुरक्षित रहें एवं स्वस्थ रहें" आदि  का संदेश संचार के माध्यम से छात्रों एवं अभिभावको को दिया जा रहा । तथा कोविड 19 जैसी महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस में रहने की भी अपील की है।*उक्त जागरूकता के क्रम में प्राथमिक विद्यालय शेखपुर समोधा के प्रधानाध्यापक लोकतंत्र शुक्ल के द्वारा भी संचार के साधनों के माध्यम से अपने छात्रों एवम अभिभावकों को इस महामारी से बचने के उपायों से अनवरत रूप से अवगत कराया जा रहा है*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ