फायर ब्रिगेड की टीम ने आश्रय स्थल भारती इंटर कालेज को किया सेनेटाइज

फायर ब्रिगेड की टीम ने आश्रय स्थल भारती इंटर कालेज को किया सेनेटाइज
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
     दमकल विभाग की टीम ने मंगलवार को भारती इंटर कालेज बीकापुर को सुबह दस बजे के आसपास सैनिटाइज किया। इस दौरान दमकल की गाड़ी ने स्प्रे किया और कोरोना वायरस के खतरे को कम किया।दमकल कर्मी राम विलास ने बताया कि दमकल विभाग ने मंगलवार को भारती इंटर कालेज बीकापुर में बनाए गए आश्रय स्थल व भोजनालय परिसर  को सैनिटाइज्ड किया गया है। विभागीय अधिकारियों का जो भी आदेश होगा उसका जिम्मेदारी से पालन किया जाएगा।सेनेटाइज के दौरान प्रभारी फायर ब्रिगेड बीकापुर उमेश मिश्र,जय प्रकाश राय , राम विलास, शैलेंद्र वर्मा, संदीप ,आदि फायर ब्रिगेड टीम में शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ