कोविड-19 लाकडाउन दूसरा चरण
धम्म मार्गदर्शक, धर्म गुरु भंते कमल शील जी ने किया गरीबों को"अन्नदान
नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
रायबरेली :-कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए प्रभावी लाकडाउन के द्वितीय चरण में बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी, विश्व दलित परिषद, एससी/एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन रायबरेली एवं बहुजन मूवमेंट के अनुयायियों के अंशदान से संचालित "पंचशील-अन्न बैंक" मोबाइल सेवा आज शहर में अन्य जिलों से आकर रह रहे दिहाड़ी मजदूरों ,गरीब ,विधवा महिलाओं को इस मुश्किल समय मे सूखा अनाज उपलब्ध कराया गया।
वहीं बालापुर पंचशील नगर में रह रही महिलाए जो अपना और अपने परिवार का जीवनयापन दूसरों के घरों में कामकाज करके चलाती हैं साथ ही असहाय,गरीब विधवा,बिना राशन कार्ड वाले परिवार का चयन कर ,ज़रूरतमन्दों को बहुजन वालेंटियर्स टीम के शिव कुमार,राजन, बुद्ध प्रिय,प्रमोद बौद्ध व बुद्धविहार बालापुर के धम्म मार्ग दर्शक भंते कमलशील जी के हाथों जरूरत मंद परिवार के मुखिया को राशनकिट देकर सेवा भाव के साथ "अन्न दान" किया गया।
इस कार्यक्रम के समाज सेवी रोहित चौधरी एवं समता मूलक समाज के विचारक राजेश कुरील के संयोजन में "पंचशील-अन्न बैंक " मोबाइल सेवा अनवरत शहर भर में संचालित की जा रही हैं।
आज के अंशदानकर्ता के रूप में लल्लन प्रसाद निर्मल,शिव कुमार, आईएएस रमेश कुमार ,दिलीप कुमार, राजेश पासवान, सत्येंद्र सिंह गब्बर, रवि वर्मा एवं अर्पित कुमार के अंशदान से "अन्नदान" किया गया।
राशन किट वितरण ( अन्नदान) में राम प्रसाद बौद्ध लोधेश्वर बौद्ध,राजन कुमार, प्रमोद कुमार ,शिव कुमार छोटे लाल जी आदि का विशेष सहयोग रहा।

0 टिप्पणियाँ