थाना चांदा निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव के लाईन हाजिर होने पर विदाई स्वागत में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुकदमा हुआ दर्ज।
दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर- कोविड-19 (कोरोना वायरस) के लाकडाउन के परिप्रेक्ष्य में दिनांक-29.04.2020 को निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव थाना-चांदा,जनपद-
सुलतानपुर से लाईन हाजिर किया गया था।आदेश के अनुपालन में थाने से रवाना होकर कस्बा चांदा पहुचें तो वहां पर जनता के काफी लोग इनके विदाई स्वागत के लिए एकत्रित थे जो लाकडाउन का उल्लघंन करते हुए फूलो की माला निरीक्षक प्रवीण यादव को पहनाने लगे तथा फूलों की वर्षा करने लगे जिसमें लाकडाउन के स्पष्ट उल्लघन के अपराध घटित होने के कारण 11 नामजद व 20-25 अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0- 125/20 धारा 188/269 भा0द0वि0 व धारा 3 महामारी अधिनियम व आपदा प्रबन्धन अधिनियम धारा 57 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ